पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी प्रयागराज कि स्थापना पं० अमरनाथ (शास्त्री जी ) पुत्र स्व० पं० केदार नाथ मिश्र निवासी – विहका उर्फ़ पूरामुफ्ती तहसील सदर – जनपद प्रयागराज तत्कालीन जनपद प्रयागराज के कर कमलो द्वारा दिनांक 01 सितम्बर 1947 को किया गया है |
शास्त्री जी स्वयं एक अध्यापक थे जिनको शिक्षा के महत्त्व को भलीभातिं समझ रही है | उस समय तत्कालीन परीस्थितियों में इस ग्रामींण अंचल में शिक्षा का पूर्णतः अभाव रहा है | उन्होंने तन मन धन से अथक प्रयास कर विद्यालय को स्थापित किया | विद्यालय में हाईस्कूल कि मान्यता 21 सितम्बर 1948 को प्राप्त हुई | एवं इंटर मीडियट कि कला वर्ग मान्यता 1967 एवं विज्ञानं वर्ग कि मान्यता 1972 में प्राप्त हुई है | विद्यालय में प्राइमरी अनुभाग कि मान्यता 31 मार्च 1976 को प्राप्त हुई है |
पब्लिक इंटर मनौरी प्रयागराज एक मान्यता प्राप्त ह एवं सहायता प्राप्त इंटर मीडियट कॉलेज है | जो शिक्षा संसोधित अधिनियम 1921 वेतन विवरण अधिनियम 1971 एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के प्राविधानों से शाषित है | एवं शासन द्वारा समय-समय पर माध्यमिक विद्यालयों के सम्बन्ध में निर्गत राजाज्ञाओ के निर्देशों भी विद्यालयो आर प्रभावी है |